21 जून 2025 का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?

आज का राशिफल (21 जून 2025) जीवन के विभिन्न पहलुओं — जैसे करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक संबंधों — में आपकी दिशा तय करने में मदद कर सकता है।

21 जून 2025 का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?
Published By: Satish Kashyap

 आज का राशिफल:आज का राशिफल (21 जून 2025) जीवन के विभिन्न पहलुओं — जैसे करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक संबंधों — में आपकी दिशा तय करने में मदद कर सकता है। जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। क्या कहती हैं ग्रहों की चाल? कौन-सी सावधानियाँ जरूरी हैं और किस दिशा में मिलेगा भाग्य का साथ — पढ़ें 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि
आज का दिन आर्थिक प्रबंधन और समय की किफायत को प्राथमिकता देने का है। अनावश्यक खर्चों से बचें और किसी को पैसा उधार देने से फिलहाल परहेज़ करें। यदि आप विदेश यात्रा की सोच रहे थे, तो इसके पूरे होने की संभावना है। कानूनी मसला तनाव का कारण बन सकता है। कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। पिताजी से पेशेवर मामलों में सुझाव लेना लाभदायक रहेगा। कई काम एक साथ आने से आप थोड़े विचलित हो सकते हैं।
शुभ रंग – गुलाबी


वृष राशि
आज का दिन अटके हुए कार्यों को गति देने वाला है। नवविवाहित जोड़ों को परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन का संकेत मिल सकता है। दैनिक दिनचर्या को सुधारने का प्रयास करें। संतान का जिद्दी स्वभाव आपको उलझा सकता है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग आदि का कार्यक्रम बन सकता है। भक्ति भाव में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति और समस्याओं से राहत मिलेगी।
शुभ रंग – हरा


मिथुन राशि
आपका रुझान आज सामाजिक व जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों की ओर रहेगा। जोखिम लेने से बचें। दूर रह रहे परिजन से कोई चिंता जनक सूचना मिल सकती है। किसी अतिथि के आगमन से घर का माहौल खुशगवार होगा। अचानक धन प्राप्ति की संभावना है। कार्यस्थल पर छोटों की भूलों को नजरअंदाज करना आपके पक्ष में रहेगा।
शुभ रंग – लाल


कर्क राशि
भाग्य आपके साथ है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। रचनात्मक विचार आएंगे। कोई दोस्त आपसे खिन्न हो सकता है, इसलिए व्यवहार में संयम रखें। नियमों का पालन करना जरूरी होगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, वरना समस्याएं बढ़ सकती हैं। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग – नीला


 सिंह राशि
आज का दिन साझेदारी में नए काम शुरू करने के लिए अनुकूल है। आपकी सकारात्मक सोच लाभ देगी। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी प्रॉपर्टी डील का सौदा फाइनल हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव है। पुराने मित्र की याद आ सकती है। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मेहनत पर भरोसा रखें।
शुभ रंग – आसमानी


 कन्या राशि
आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में इज़ाफा होने के संकेत हैं। परिवार के बीच सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश सफल होगी। यदि आपने कुछ छिपाया था, तो वह उजागर हो सकता है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। बिजनेस से जुड़े फैसलों में अनुभवी व्यक्ति से राय लेना उपयोगी रहेगा।
शुभ रंग – सफेद


  तुला राशि
आपका दिन परिश्रम पर आधारित रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति की सलाह से बचें। लेन-देन में सतर्क रहें। बॉस आप पर नई जिम्मेदारी डाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनमाफिक काम न मिलने से निराशा हो सकती है। संतान नई शिक्षा योजना में दाखिला ले सकती है। जीवनसाथी से तालमेल जरूरी है।
शुभ रंग – पीला

वृश्चिक राशि
सेहत को प्राथमिकता दें। अगर किसी कार्य को लेकर तनाव में थे, तो उसका समाधान मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। पारिवारिक संबंधों को महत्व दें। बातचीत में सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करें। सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। किसी योजना में निवेश की संभावना बन रही है।
शुभ रंग – बादामी

धनु राशि
आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। सहयोगियों का साथ मिलेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से रिश्तों में मधुरता आएगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए कदम आगे बढ़ाएंगे।
शुभ रंग – बैंगनी


मकर राशि
आज जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें। किसी मित्र के लिए आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। जल्दबाज़ी में काम बिगड़ सकता है। व्यापारिक साझेदार से चर्चा होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। वरिष्ठों की बातों को ध्यान से सुनें। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
शुभ रंग – भूरा


कुंभ राशि
दिन खास रहने वाला है। घर में किसी शुभ कार्य की तैयारियाँ शुरू हो सकती हैं। सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। पुरानी गलती से सीख लें।
शुभ रंग – लाल


मीन राशि
बुद्धिमानी से निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। एक लक्ष्य तय करें और उसी पर फोकस करें। दूसरों के मामलों में दखल न दें, यह परेशानी खड़ी कर सकता है। खानपान में संतुलन और खर्चों पर नियंत्रण रखें। भविष्य के लिए धन संचय करें। समझदारी से व्यापारिक निर्णय लें।
शुभ रंग – हरा