सिद्धार्थनगर में डीएम व एसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उप्र के सिद्धार्थ नगर जनपद में शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल व पीएसी के साथ थाना डुमरियागंज के कस्बा डुमरियागंज क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया।
सिद्धार्थनगर से रमेश शुक्ला की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के सिद्धार्थ नगर जनपद में शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल व पीएसी के साथ थाना डुमरियागंज के कस्बा डुमरियागंज क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु अपील की गई तथा अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा थाना प्रभारी डुमरियागंज एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।



