रायबरेली: 21 व 22 मई को होगी बकायेदारों की भूमि की नीलामी, तहसीलदार कक्ष में पूरी होगी प्रक्रिया

उप्र के रायबरेली जनपद में बैंक एवं न्यायालय देय की वसूली के तहत तहसील सदर प्रशासन द्वारा दो बकायेदारों की भूमि की सार्वजनिक नीलामी 21 और 22 मई को कराई जाएगी। यह जानकारी उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह ने दी।

रायबरेली: 21 व 22 मई को होगी बकायेदारों की भूमि की नीलामी, तहसीलदार कक्ष में पूरी होगी प्रक्रिया
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में बैंक एवं न्यायालय देय की वसूली के तहत तहसील सदर प्रशासन द्वारा दो बकायेदारों की भूमि की सार्वजनिक नीलामी 21 और 22 मई को कराई जाएगी। यह जानकारी उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि मजरे मरदानपुर निवासी छेदी पुत्र विष्णु प्रसाद की भूमि की नीलामी 21 मई 2026 को की जाएगी। वहीं रसेहता निवासी नौशाद पुत्र वशीर अहमद की भूमि की सार्वजनिक नीलामी 22 मई 2026 को प्रस्तावित है।

नीलामी प्रक्रिया दोनों दिन प्रातः 10 बजे तहसील परिसर स्थित नायब तहसीलदार पश्चिमी/नीलाम अधिकारी कक्ष में संपन्न होगी। प्रशासन ने इच्छुक बोलीदाताओं से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर नीलामी में प्रतिभाग करने की अपील की है। नीलामी से संबंधित शर्तें संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।