महराजगंज: नीट री एक्जाम के बाद हतोत्साहित छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

उप्र के महराजगंज जनपद से नीट री एक्जाम के बाद हतोत्साहित छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला महराजगंज के सदर थाना क्षेत्र के चौपरिया कंचनपुर का है।

महराजगंज: नीट री एक्जाम के बाद हतोत्साहित छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद से नीट री एक्जाम के बाद हतोत्साहित छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला महराजगंज के सदर थाना क्षेत्र के चौपरिया कंचनपुर का है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा का शव फंदे से झूलता मिला। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि छात्रा के पिता सिलाई व मजदूरी करके बच्चों को पढ़ा रहे थे। बेटी की मौत से गाँव व परिवार में कोहराम मचा है।