औरैया: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, हत्या के मामले में चल रहा था वांछित
उप्र के औरैया जनपद में 25 हजार का इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है।
औरैया अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में 25 हजार का इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार दिबियापुर पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। कम्प्रेशर बंबा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान घेराबंदी हुई।
समाधान पुरवा और बहादुरपुर के बीच पुलिया पर यह मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को सीएचसी दिबियापुर भेजा गया और कार्रवाई जारी है।

Janmat News 
