चंदौली: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, कूड़े के ढेर में मिलीं सरकारी दवाएं
उप्र के चंदौली जनपद के चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बच्चों को वितरित की जाने वाली सरकारी दवाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलीं।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बच्चों को वितरित की जाने वाली सरकारी दवाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलीं।
वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कई दवाओं की एक्सपायरी डेट अभी बाकी है। फार्मासिस्ट का दावा है कि दवाएं बच्चों में वितरण के लिए रखी गई थीं।
बड़ा सवाल, अगर दवाएं वितरण के लिए थीं तो कूड़े के ढेर में कैसे पहुंचीं?
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की ओर से मामले पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सीएमओ डॉ। परितोष मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए।
डिप्टी सीएमओ को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

Janmat News 
