सीतापुर में डेयरी संचालक के घर लाखों की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस गश्त पर उठे सवाल
खबर यूपी के सीतापुर जनपद के थाना सदरपुर से है, जहाँ थाना क्षेत्र की दिबियापुर पुलिस चौकी अंतर्गत फरदापुर जहांगीराबाद गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने डेयरी संचालक के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के सीतापुर जनपद के थाना सदरपुर से है, जहाँ थाना क्षेत्र की दिबियापुर पुलिस चौकी अंतर्गत फरदापुर जहांगीराबाद गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने डेयरी संचालक के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।
पीड़ित राजा राम पुत्र शिवबरन निवासी फरदापुर जहांगीराबाद के अनुसार, चोर घर में घुसकर लगभग 2 लाख 25 हजार नकद तथा तीन सोने की अंगूठियां, तीन जोड़ी पायल, एक लॉकेट, एक सोने की चेन और बिछिया चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। चोरी की इस घटना से पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Janmat News 
