अलीगढ़: मिट्टी के नीचे दबा मिला चौकीदार का शव, चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के बोरना नई बस्ती में चौकीदार का शव मिट्टी में दबा हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

अलीगढ़: मिट्टी के नीचे दबा मिला चौकीदार का शव, चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के बोरना नई बस्ती में चौकीदार का शव मिट्टी में दबा हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इस हृदय विदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस नें शव कों अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजते हुए चार लोगों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

इस संबध में क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह नें बताया की थाना महुआखेड़ा बोरना नई बस्ती क्षेत्र से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जोकि चौकीदार का काम करता था,जहाँ फ्लोटिंग के दौरान उनके ऊपर मिट्टी की ढाए गिरा दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी मौत की सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस द्वारा परिजनों के सामने घटनास्थल से अहम सुराग संकलित किए गए।

पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कार्रवाई करते हुए शव कों पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। वही पुलिस द्वारा मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।