औरैया पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा बयान, कहा- जल्द बिखरने वाला है इंडी एलायंस
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कार से आज औरैया जनपद पहुंचे, जहां पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कार से आज औरैया जनपद पहुंचे, जहां पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने औरैया पहुंचने पर सबसे पहले जेसीज चौराहे पर लगी पंडित गेंदालाल दीक्षित जी की और सुभाष चौक पर लगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले राष्ट्रीय कवि अजय शुक्ला अंजाम के घर पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने जनपद के हाल-चाल को जाना।
ग्राम तुर्कीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पहुंचे पंकज चौधरी ने एक पेड़ मां के नाम को लगाया और इसके उपरांत पार्टी कार्यालय में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के जनता अधिकारियों कार्यकर्ताओं सांसद विधायक से परिचय प्राप्त कर पार्टी संबंधित वार्तालाप शुरू की ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब बड़े ही सौभाग्यशाली हैं कि हम सब ऐसे व्यक्ति के कार्यकर्ता हैं जो की 12 साल तक लगातार इस देश के सबसे लांगेस्ट सिटिंग पर प्रधानमंत्री बने हुए और काम कर रहे है।
कल 10 तारीख है कल से 4399 दिन पूरे हो जाएंगे जो कि भारत के इतिहास में पहले व्यक्ति होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जो इतने समय तक प्रधानमंत्री बने रहे। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा योगदान है।
इंडी गठबंधन की मीटिंग पर बोले कि वह इंडी एलायंस बहुत जल्द बिखरने वाला है जिस प्रकार से कांग्रेस ने अपने सहयोगी टीएमसी का यह कहे कि उन्होंने पीठ पर खंजर भोंकने का काम किया है , जो 40 सालों से उनका गठबंधन था केवल सत्ता के लालच में 1 मिनट में किनारे करके ybj के साथ चले गए।
झारखंड मुक्ति मोर्चा भी कही न कही ऊपर नीचे कर रहा है , मुझे लगता है 2024 के बाद जिस प्रकार देश की जनता ने यह देखा कि केवल नकारा राजनीति परिवार की राजनीति जो लोग कर रहे थे उसी का परिणाम है। चाहे वह हरियाणा हो या दिल्ली हो महाराष्ट्र हो या बिहार हो या बंगाल हो।
आप देखेंगे जो भ्रष्टाचारी थे, जो परिवारवादी थे उनको आईना दिखाने का काम देश की जनता ने किया है। मुझे यकीन है 2027 में भी जनता भाजपा को ही बहुमत से लाएगी और इन सभी को सिरे से खारिज करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह मेरा बुंदेलखंड का तीन देसी दौरा है जो की कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों से मिलना और 2017 की तैयारी से जुड़ी है।

Janmat News 
