चंदौली में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन भी सख्ती, डीएम खुद कर रहे परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग

उप्र के चंदौली जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन भी सख्ती देखने को मिली। बता दें कि जनपद में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का आज तीसरा दिन है।

चंदौली में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन भी सख्ती, डीएम खुद कर रहे परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन भी सख्ती देखने को मिली। बता दें कि जनपद में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का आज तीसरा दिन है।

जिला प्रशासन की परीक्षा पर कड़ी नजर है। जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 

डीएम चंद्र मोहन गर्ग खुद परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसपी आकाश पटेल भी लगातार केंद्रों का कर रहे है निरीक्षण सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। नकल विहीन परीक्षा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हर केन्द्रो पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।