औरैया में बोले पूर्व सांसद सुब्रत पाठक- राहुल गांधी बिना बैसाखी के नहीं चल सकते

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत कार्यक्रम में औरैया पहुंचे कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने विपक्ष पर बड़ा हमला किया है।

औरैया में बोले पूर्व सांसद सुब्रत पाठक- राहुल गांधी बिना बैसाखी के नहीं चल सकते
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत कार्यक्रम में औरैया पहुंचे कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने विपक्ष पर बड़ा हमला किया है।

सुब्रत पाठक ने कहा राहुल गांधी बिना बैसाखी के नहीं चल सकते। अखिलेश यादव राहुल गांधी एक दूसरे के बिना यूपी में कुछ नहीं कर सकते।

पूर्व सांसद ने कहा भाजपा ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। इस दौरान देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई। उन्होंने भाजपा के साथ जुड़ने वालों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक बताया।