मिर्जापुर: CEC एवं NDA के विरोध में PDA की हुंकार, भारी जुलूस के बीच फूंका पुतला

यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में गुरुवार को कलेक्ट्रेट का दृश्य गहमागहमी भरा रहा। पुलिस छावनी में तब्दील कलेक्ट्रेट परिसर में सपा के यंग टीम ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुलिस को चकमा देकर आखिरकार पुतला फूंक दिया।

मिर्जापुर: CEC एवं NDA के विरोध में PDA की हुंकार, भारी जुलूस के बीच फूंका पुतला
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में गुरुवार को कलेक्ट्रेट का दृश्य गहमागहमी भरा रहा। पुलिस छावनी में तब्दील कलेक्ट्रेट परिसर में सपा के यंग टीम ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुलिस को चकमा देकर आखिरकार पुतला फूंक दिया।

देश में वोट चोरी तथा CEC को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में जमकर नुराकुशत्ती हुई जिससे गहमागहमी का माहौल उत्पन्न हो गया था।

बता दें कि गुरुवार को सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर से लगाए तहसील तिराहा तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उधर  INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां और नेता पूरे देश में जिला स्तर पर वोट चोरी और CEC को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के लिए भी पूरी तरह से कमर कसे हुए थे।

कांग्रेस नेताओं ने जहां सबसे पहले कलेक्ट्रेट पहुंचकर डेरा डाल दिया था वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता "वोट बचाओ देश बचाओ" पैदल मार्च निकालकर तहसील चौराहा, पुलिस लाइंस, रमईपट्टी होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचें थे।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर 'वोट चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में' इत्यादि नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समझ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को बीजेपी सरकार बचा रही है। वोट चोरी का उन्हें इनाम देते हुए उनका संरक्षण किया जा रहा है।

इस दौरान पूर्व मंत्री, पूर्व कैलाश चौरसिया, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, पूर्व दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री गुलाब चंद यादव उर्फ मुन्नी यादव, आकाश यादव, श्यामअचल यादव, आदर्श यादव, लल्लू शुक्ला, इत्यादि सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें हैं।

इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए केन्द्र सरकार पर तानाशाही बरताव करने और विपक्ष की आवाज़ को कुचलने का आरोप लगाया।

इस दौरान पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक, मनीष दुबे, मुन्ना लाल मौर्या, छोटे खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।

युवाओं की भागीदारी दिखी

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पीडीए के धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च में युवाओं की भागीदारी अत्यधिक दिखाई दी है।

कार्यक्रम के दौरान नारे लगाते हुए पैदल मार्च पर निकले सपा कार्यकर्ताओं ने पिकअप वाहन पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर संग सपा का झंडा लहराते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए चल रहे थे।

पुतला दहन को लेकर चलता रहा लुकाछिपी का खेल

पीडिए के विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने के लेकर मिली इनपुट के आधार पर पुलिस और जिले की ख़ुफ़िया एजेंसी तैनात रही हैं,लेकिन सारी सतर्कता को धता बताते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया।

इस दौरान पुतला छीनने के प्रयास में एक दरोगा बुरी तरह से लहुलुहान हो गये। बता दे कि जैसे सपा के युवा श्यामअचल यादव ने पुतला फूंकने का प्रयास किया वैसे ही तत्परता बरत शहर कोतवाली प्रभारी दयाशंकर ओझा ने फूंतला छिन लिया।

नुराकुश्ती चल ही रहा था कि इसी बीच भीड़ के बीच दूसरे पोस्टर नुमा पुतले को लेकर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकनें का प्रयास किया जिसे तबतक आग के हवाले कर दिया गया था।

पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन से रोकने को लेकर विरोध चल ही रहा था कि तभी सपा कार्यालय की ओर से तेजी के साथ तीसरा पुतला लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में घुसे सपा कार्यकर्ता को पुलिस बल ने रोक लिया जिसको लेकर जमकर तू-तू-मैं-मैं के साथ सपा के युवा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए थे।