मासूम बच्चों के साथ कुकर्म और अश्लील वीडियो विक्रेता को पत्नी सहित फांसी की सजा
.बांदा से जनमत न्यूज़ के लिए दुर्गेश कश्यप की रिपोर्ट
बांदा (जनमत) :- यूपी के बांदा जिले के नरैनी मोहल्ला जवाहर नगर निवासी रामभवन को आज बांदा पॉक्सो कोर्ट से पत्नी सहित फांसी की सजा सुनाई गई है। मुख्य आरोपी रामभवन चित्रकूट में सिंचाई विभाग में तैनात था। वह निलंबित चल रहा है। लगातार कुछ वर्षों की सुनवाई और ट्रायल कोर्ट के सख्त फैसले से रामभवन को आज फांसी की सजा सुनाई गई है। उल्लेखनीय है कि इस मामले को सीबीआई जांच ने चार्जशीट में तब्दील किया था। वहीं सबूत से छेड़छाड़ और गवाहों को धमकाने के चलते पुलिस ने रामभवन पत्नी दुर्गावती को भी मुल्जिम बनाया था।
आपको बता दे कि इस दंपति को न्यायालय ने दी फांसी की सजा । वहीँ आरोपी रामभवन सिंचाई विभाग से निलंबित हुआ था।
उसकी पत्नी दुर्गावती को भी फांसी की सजा। मामले में CBI ने 2020 में दर्ज किया था मामला फिर आरोप पत्र दाखिल हुआ।
यूपी सरकार को पीड़ितों को 10-10 लाख देने का आदेश दिया था। इसी के साथ ही पाक्सो कोर्ट बांदा द्वारा सुनाया गया फैसला। फिलहाल मामले में न्यायलय ने सजा का ऐलान कर दिया है.

Janmat News 
