प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर के पास 8 लाख की एमडी बरामद, हत्या-गैंगस्टर समेत 17 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 38.42 ग्राम अवैध एमडी (मेथामफेटामाइन) बरामद हुई है.

प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर के पास 8 लाख की एमडी बरामद, हत्या-गैंगस्टर समेत 17 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 38.42 ग्राम अवैध एमडी (मेथामफेटामाइन) बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 17 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह कंधई थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कंधई पुलिस और स्पेशल टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ग्राम पूरे देवयानी की ओर अवैध एमडी लेकर जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सराय जमुआरी नहर पुलिया के पास घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी ली गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 38.42 ग्राम अवैध एमडी (मेथामफेटामाइन) बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को सील कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुनैद अहमद (29) पुत्र अब्दुल सलाम के रूप में हुई है, जो ग्राम पूरे देवयानी थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है।

17 आपराधिक मुकदमे दर्ज

उसके खिलाफ थाना कंधई में मु0अ0सं0 161/2026 के तहत धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जुनैद अहमद कंधई थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी जुनैद अहमद ने बताया कि वह बरामद एमडी को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था।

उसने स्वीकार किया कि वह इसी अवैध कारोबार से आर्थिक लाभ कमाकर अपने खर्च और शौक पूरे करता था। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।