महराजगंज: सोनौली के राजीव गांधी कॉलेज में डांडिया-गरबा की धूम, भक्ति गीतों पर थिरके विद्यार्थी

शारदीय नवरात्र के अवसर पर बुधवार शाम महराजगंज जनपद के सोनौली स्थित राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डांडिया-गरबा का आयोजन किया गया।

महराजगंज: सोनौली के राजीव गांधी कॉलेज में डांडिया-गरबा की धूम, भक्ति गीतों पर थिरके विद्यार्थी

महराजगंज से विजय चौरसिया की रिपोर्ट  

महराजगंज/जनमत न्यूज़। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बुधवार शाम महराजगंज जनपद के सोनौली स्थित राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डांडिया-गरबा का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया और गरबा नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। देवी भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. शोभाराम साहू ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित किया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से भारतीय लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और उनमें सांस्कृतिक चेतना व सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा। नवरात्र से जुड़ी लोकपरंपराओं ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

इस दौरान छाया राठौर साहू, डॉ. सन्नी श्रीवास्तव, डॉ. अमित त्रिपाठी, आरजू खान, तरन्नुम परवीन, मोहम्मद हुसैन, हरिओम जायसवाल, आकांक्षा चौरसिया, सबनर मोहम्मद, अभय कुमार सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, प्रमोद कुमार, निवृत्ति त्रिपाठी, अंबिका, सोभिल कसौधन, नेहा, विजयलक्ष्मी और नीरज सहित शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।