कानपुर देहात: यूपी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज, आजाद समाज पार्टी ने रविंद्र कुमार को बनाया प्रभारी

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधानसभा वार रणनीतियों को धार देने में जुट गई हैं।

कानपुर देहात: यूपी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज, आजाद समाज पार्टी ने रविंद्र कुमार को बनाया प्रभारी
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधानसभा वार रणनीतियों को धार देने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

​इसी क्रम में उप्र के कानपुर देहात जनपद में आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व ने रविंद्र कुमार पाल फौजी को सिकंदरा विधानसभा का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

नए प्रभारी के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाईं और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। 2027 के चुनावी समर में अपनी मजबूती दर्ज कराने के लिए आजाद समाज पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को विस्तार दे रही है।

कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा में रविंद्र कुमार पाल फौजी को प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यालय और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर जोन प्रभारी शिव प्रकाश विश्वकर्मा, जोन प्रभारी भाईचारा बबलू यादव, मंडल प्रभारी प्रदीप निगम, अभिषेक आजाद और मंडल प्रभारी भाईचारा जावेद वारसी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जिला अध्यक्ष जगजीत संखवार, महासचिव आलोक चक्रवर्ती और जिला प्रभारी श्याम किशोर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिकंदरा विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर रवींद्र कुमार पाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे पार्टी के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे, ताकि शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके।