महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर माँ भगवती शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन
माँ भगवती शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपस्थित रही।

लखनऊ/जनमत। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर वार्ड विद्यावती द्वितीय स्थित सर्जिकल नर्सिंग होम निकट माँ भगवती शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपस्थित रही। बतौर विश्ष्ठि अतिथि आनंद द्विवेदी महानगर अध्यक्ष भाजपा लखनऊ, श्री कौशलेंद्र द्विवेदी पार्षद सरोजिनी नगर, विद्यावती वार्ड द्वितीय विद्यावती तृतीय पूर्व पार्षद कमलेश सिंह व टीम राजेश्वर श्री के.एन.सिंह रहे।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेविका रंजना मिश्रा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा नीता दीक्षित प्रथम से मंडल अध्यक्षा साधना गुप्ता व महिला मोर्चा की समस्त बहनें उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद मुख्यअतिथि द्वारा महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर मंत्रोचार के बीच कार्यक्रम की शुरूआत की। वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, महामंत्री अमृता वर्मा, सेक्टर संयोजक बबली त्रिवेदी, वार्ड अध्यक्ष सुनीता लाम्बा, अंकुश राज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अवध क्षेत्र अजय प्रताप, आईपीएस कमलेश कुमार आर्य, विधानसभा अनु सचिव बच्ची लाल, आबकारी कमिश्नर अयोध्या मंडल अशोक भारती, न्याय विभाग अनुसचिव राम हृदय राम, सदस्य उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम गीता वर्मा, महिला मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी दक्षिण द्वितीय सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र लखनऊ उपस्थित रहे।
SPECIAL REPORT BY - ABHILASH BHATT
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR