ई -रिक्शा संचालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू,28 रिक्शा बिना प्रपत्र के पकड़े गए ।
शासन के आदेशों के अनुसार 01 अप्रैल 2025 को सुरेश कुमार वरि0-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा0/प्रर्व0), राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रर्व0-।) और विनय कुमार पाण्डेय, यात्रीकर/मालकर अधिकारी, जालौन द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बिना पंजीकरण, बिना वैध दस्तावेजों, बिना हाइ सिक्योरिटी नंबर प्लेट और बिना वैध चालक लाइसेंस के साथ ई-रिक्शा चलाने के मामले में अभियान चलाया गया। इस दौरान 28 ई-रिक्शा के खिलाफ चालान और निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

उरई (जनमत):शासन के आदेशों के अनुसार 01 अप्रैल 2025 को सुरेश कुमार वरि0-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा0/प्रर्व0), राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रर्व0-।) और विनय कुमार पाण्डेय, यात्रीकर/मालकर अधिकारी, जालौन द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बिना पंजीकरण, बिना वैध दस्तावेजों, बिना हाइ सिक्योरिटी नंबर प्लेट और बिना वैध चालक लाइसेंस के साथ ई-रिक्शा चलाने के मामले में अभियान चलाया गया। इस दौरान 28 ई-रिक्शा के खिलाफ चालान और निरोधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही सभी ई-रिक्शा चालकों को निर्देश दिए गए कि वे बिना वैध दस्तावेजों के ई-रिक्शा न चलाएं और क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं।
इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी ई-रिक्शा मालिकों से अनुरोध किया गया है कि वे बिना वैध दस्तावेजों (जैसे पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, और एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट) के ई-रिक्शा का संचालन न करें। सभी दस्तावेजों को वैध कराने के बाद और एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट अपडेट कराकर ही ई-रिक्शा चलाएं। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी और वाहन को सीज कर लिया जाएगा, जिसका पूरा उत्तरदायित्व वाहन स्वामी का होगा। यह अभियान 30 अप्रैल 2025 तक निरंतर जारी रहेगा।
Reported By: Sunil Sharma
Published By:Satish Kashyap