रामनगरी मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

रामनगरी अयोध्या में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।मुख्य कार्यक्रम सरयू किनारे राम की पैड़ी पर आयोजित किया गया।

रामनगरी मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
Reported By: Azam Khan,Published By: Satish Kashyap

अयोध्या/जनमत:रामनगरी अयोध्या में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।मुख्य कार्यक्रम सरयू किनारे राम की पैड़ी पर आयोजित किया गया।इसके साथ ही शहर के गुलाबबाड़ी, सभी तहसील व ब्लॉक मुख्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय व अन्य स्थानों पर भी योग दिवस मनाया गया। मंडल कारागार में कैदियों ने योगाभ्यास किया। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक नई थीम तय की जाती है, जो योग के एक खास पहलू पर जोर देती है। साल 2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" पर आयोजित हुई।योगाभ्यास के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह समेत सभी लोगों ने योगाभ्यास किया।वही मंडल व जिला प्रशासन की तरफ से कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।