बांदा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक संपन्न, कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

उप्र के बांदा जनपद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राम सिंह कछवाह (सिंधन कला) जी की अध्यक्षता में पंचवटी आश्रम कार्यालय (साहब तालाब के सामने) जेल रोड में मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

बांदा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक संपन्न, कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राम सिंह कछवाह (सिंधन कला) जी की अध्यक्षता में पंचवटी आश्रम कार्यालय (साहब तालाब के सामने) जेल रोड में मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

परंपरा के अनुसार बैठक से पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महाराज जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन अर्चन किया तत्पश्चात सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई, सभी बन्धुओं के परिचय के साथ बैठक शुरू हुई।

मासिक बैठक का उद्देश्य सभी क्षत्रिय बन्धुओं का मिलना व नये बन्धुओं का परिचय के साथ ही महीने में महासभा द्वारा किए गये कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा होती है। जैसा कि आप सभी को विदित है सवर्ण समाज के बच्चों के विरोध उच्च शिक्षण संस्थानों में केन्द्र सरकार द्वारा लाया "यूजीसी विनयम कानून - 2025" लाया गया,यह कानून सवर्णों के बच्चों का भविष्य  बर्बाद करने वाला कानून है।

इसकी चिंगारी पूरे देश फैल गई और सभी सवर्ण समाज के संगठनो ने पूरे देश में इसका विरोध ज्ञापन एवं धरने के माध्यम से किया और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया कि यह काला कानून सवर्ण समाज के बच्चो का अहित करेगा। यह कानून स्वीकार नहीं है,इसे तत्काल वापस लिया जाए।

इसी परिप्रेक्ष्य में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बांदा, बाह्मण महासभा, कायस्थ महासभा, वैश्य महासभा ने क्षत्रिय महासभा बांदा के कार्यालय पंचवटी आश्रम कार्यालय (साहब तालाब) के सामने जेल रोड बांदा में बैठक कर सभी ने प्रस्ताव पारित कर एक जनवरी को भारत बंद एवं महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी बांदा को ज्ञापन दिया जाएगा।

सभी सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, और इस काले कानून के विरोध को सफल बनाया। दूसरा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बांदा द्वारा प्रस्तावित छात्रावास के निर्माण हेतु पायलिग,बीम, बाउंड्री का कार्य शुरू हो गया है।

महासभा के कार्यकर्ताओं एवं अन्य क्षत्रिय बन्धुओं से आग्रह किया कि अपने व्यस्ततम समय में से समय निकालकर निर्माण स्थल पर जरुर जाएं और मार्गदर्शन करें। यह हम सबकी जिम्मेदारी है,यह संकल्प सभी का है,साथ ही निर्माण कार्य में लगने वाली धनराशि, निर्माण सामग्री हेतु समाज के दानवीरो से सम्पर्क करें।

मांगने में संकोच बिल्कुल न करें, दान लेने का स्वभाव बनाए और देने का भी स्वभाव भी बनवाएं। तभी यह कार्य समय से पूरा हो पाएगा। संकोच इसलिए नहीं करना की हम अपने लिए थोड़ा मांग रहे, समाज के लिए मांग रहे हैं। बैठक में इन्हीं सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में पी के सिंह (मीडिया प्रभारी), धीरेन्द्र सिंह गौर (कोषाध्यक्ष), कुंवर बहादुर सिंह परिहार (उपाध्यक्ष), रमजोर सिंह चंदेल (संरक्षक) ने अपने अपने विचार रखे। संरक्षक ने पायलिग, बीम मे आने वाले खर्च का वयौरा दिया एवं कहा कि समय समय निर्माण कार्य की प्रगति एवं खर्च का वयौरा दिया जाता रहेगा।

संरक्षक ने पुनः सभी से आग्रह किया कि निर्माण स्थल पर जरुर जाएं साथ ही निधि संकलन हेतु एवं निर्माण सामग्री हेतु तेजी लाएं। बैठक का संचालन महासचिव शान्ति भुषण सिंह गौतम ने किया। सभी का धन्यवाद एवं आभार जिला अध्यक्ष राम सिंह कछवाह (सिंधन कला) ने व्यक्त किया। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

मासिक बैठक में राम सिंह कछवाह (सिंधन कला) अध्यक्ष, रमजोर सिंह चंदेल (संरक्षक), धीरेन्द्र सिंह गौर (कोषाध्यक्ष), रणजीत सिंह (उपाध्यक्ष), राम सरन सिंह कछवाह, पी के सिंह (मीडिया प्रभारी), बलराम सिंह (बसहरी),

राजेश सिंह (पचनेही, ब्लाक अध्यक्ष बड़ोखर ब्लाक) कुंवर बहादुर सिंह परिहार (उपाध्यक्ष), रोहित सिंह कछवाह,अभिषेक सिंह,  शिव शरण सिंह सेंगर, अमर सिंह चौहान उर्फ हरी भैया, रामनरेश सिंह चौहान, राम जियावन सिंह गौतम, बसंत सिंह कछवाह, शान्ति भुषण सिंह गौतम,पचनेही,महासचिव शामिल रहे।