पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली के साथ हुआ हादसा, सिर में लगी गंभीर चोट; स्ट्रेचर पर गए बाहर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गंभीर चोट लगी है। हसन अली की ये चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।

पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली के साथ हुआ हादसा, सिर में लगी गंभीर चोट; स्ट्रेचर पर गए बाहर
Published By- Diwaker Mishra

इस्लामाबाद/जनमत न्यूज़। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गंभीर चोट लगी है। हसन अली की ये चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।

हसन अली का चोटिल होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। वह टीम के मुख्य गेंदबाजों में शुमार हैं। वैसे भी पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम दबाव में है और ऐसे में अगर उसका मुख्य गेंदबाज चोटिल होता है या कोई और खिलाड़ी चोटिल होता है तो परेशानी बढ़ेगी ही।

कैच पकड़ते समय लगी चोट

पाकिस्तानी टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी कर रही है। पारी का आठवां ओवर चल रहा था। हसन अली के सामने बल्लेबाजी कर रहे थे तंजीद हसन। हसन ने एक छोटी गेंद फेंकी जिसे तंजीद ने डिफेंस किया।

गेंद हसन अली के पास से जा रही थी। हसन ने अपने दाईं तरफ डाइव मार कैच लेने की कोशिश की, लेकिन वह कैच नहीं ले पाए और जब जमीन पर गिरे तो उनका सिर बुरी तरह से टकरा गया।

हसन अली के चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता था। उनकी स्थिति देख फिजियो मैदान पर आए और कुछ देर बाद हसन को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया। इस ओवर को फिर सलमान अली अगा ने पूरा किया।