फर्रुखाबाद: पत्नी से विवाद के चलते युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पत्नी से विवाद के चलते युवक द्वारा अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गऊ टोला की है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पत्नी से विवाद के चलते युवक द्वारा अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गऊ टोला की है।
प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गऊ टोला में युवक ने अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का पत्नी से विवाद बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक का साला व साढ़ू विवाद निपटाने आए थे लेकिन साले और साढ़ू के आने से विवाद और बड़ा हो गया। गाली गलौज व अभद्रता के चलते तनाव बढ़ गया।
विवाद के बीच ही अचानक युवक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर सीओ कायमगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

Janmat News 
