Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: इन पांच राशियों को अचानक धन और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज शुक्रवार, 22 मई को ज्येष्ठ माह के अधिक मास की षष्ठी तिथि और अश्लेषा नक्षत्र का संयोग रहेगा। इस दिन चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: इन पांच राशियों को अचानक धन और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें दैनिक  राशिफल
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। आज शुक्रवार, 22 मई को ज्येष्ठ माह के अधिक मास की षष्ठी तिथि और अश्लेषा नक्षत्र का संयोग रहेगा। इस दिन चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में रहेगा।

ऐसे में दूसरी ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 22 मई को कई राशि वालों के रूके हुए काम पूरे होंगे। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। सेहत अच्छी रहेगी, वहीं कुछ राशि वालों के परेशानियों का सामना भी करना होगा।

ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी, आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 22 मई 2026, शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और बड़ी राहत का संदेश लेकर आया है। लंबे समय से अटका कोई काम आखिरकार पूरा हो सकता है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा।

जीवनसाथी के साथ चल रही दूरियाँ बातचीत से खत्म होंगी और रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी। भविष्य को लेकर आप दोनों साथ बैठकर नई योजनाएँ बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या सम्मान मिलने के संकेत हैं, जिससे आत्मविश्वास कई गुना बढ़ेगा।

वृषभ राशि

आज कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके करियर और बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि किसी दूर के रिश्तेदार से मिली खबर थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। संतान को नौकरी में तरक्की मिलने से घर में गर्व और खुशी का माहौल रहेगा।

पुराने प्यार से अचानक मुलाकात हो सकती है, लेकिन भावनाओं में बहने से बचना बेहतर रहेगा। बैंक लोन या फाइनेंस से जुड़ी अड़चनें भी आज आसानी से दूर हो सकती हैं।

मिथुन राशि

आज आपकी सूझबूझ और फैसले लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी। विरोधियों की बातों में आकर कोई गलती करने से बचें। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

नौकरी में किसी जरूरी काम के लिए जूनियर का सहयोग भी काम आएगा। ज्यादा व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है, लेकिन भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल आपका मूड बेहतर करेगा। घर में शादी-विवाह की चर्चा भी जोर पकड़ सकती है।

कर्क राशि

आज वैवाहिक जीवन में प्यार और समझदारी का सुंदर संतुलन देखने को मिलेगा। माताजी से किया गया वादा पूरा करने का अवसर मिलेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

बिजनेस में नए आइडिया आपको नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी और बॉस आपसे प्रभावित नजर आएंगे। कोई खास सूचना दिन को और खास बना सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन खुशियों और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में और मजबूती लाएगा।

लंबे समय से रुकी बिजनेस डील फाइनल होने के संकेत हैं। आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी, जिससे आप अपने काम समय से पहले निपटाने में सफल रहेंगे। संतान के साथ घूमने-फिरने का प्लान भी दिन को यादगार बना सकता है।

कन्या राशि

आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका पूरा साथ दे सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं और आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के लिए कुछ खास खरीदारी कर सकते हैं, जिससे रिश्तों में प्यार और बढ़ेगा।

निवेश करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए आज नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन काफी भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रह सकता है। अपने काम खुद करने की कोशिश करें और दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहाँ आपकी बातचीत लोगों को प्रभावित कर सकती है।

यात्रा या घूमने के दौरान कोई जरूरी जानकारी हाथ लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी होगी। पुराने मित्र से मुलाकात दिल को खुश कर देगी।

वृश्चिक राशि

आज सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस की कोई पुरानी समस्या भाइयों के सहयोग से हल होती नजर आएगी।

विद्यार्थियों के मन में कुछ नया सीखने और करने की इच्छा जागेगी। परिवार और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा और रक्त संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि

आज मन की कोई इच्छा अधूरी रहने से थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। काम में मन कम लगेगा, इसलिए खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करें।

परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से छोटी बात पर विवाद होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में भी विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी होगा।

मकर राशि

आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और पुराना अटका पैसा भी वापस मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

घर में नए मेहमान के आगमन से खुशियों की रौनक बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्तों में चली आ रही खटास को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित हो सकता है। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान यदि किसी परीक्षा में शामिल हुई थी तो उसका परिणाम खुशी दे सकता है।

नई नौकरी के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि किसी भी परिस्थिति में उधार लेने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन राशि

आज बिजनेस में उतार-चढ़ाव के कारण मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। पार्टनरशिप में सतर्क रहना जरूरी होगा, क्योंकि धोखे की संभावना बन रही है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

भगवान की भक्ति और आध्यात्मिक गतिविधियां आपको मानसिक शांति देंगी। माताजी से किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना भविष्य में परेशानी बढ़ा सकता है।