अयोध्या में बारात घर का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया लोकार्पण, कार्यक्रमों के आयोजन में मिलेगी बेहतर सुविधा

उप्र के अयोध्या के मऊ वाला रोड स्थित पलिया शाहबदी में नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण रविवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर एवं पूजन-अर्चन के साथ किया।

अयोध्या में बारात घर का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया लोकार्पण, कार्यक्रमों के आयोजन में मिलेगी बेहतर सुविधा
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या के मऊ वाला रोड स्थित पलिया शाहबदी में नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण रविवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर एवं पूजन-अर्चन के साथ किया।

लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस बारात घर में दो कमरे, एक बड़ा हॉल, बरामदा, लाइट, पंखे तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

वही विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर क्षेत्र में मूलभूत एवं सामुदायिक सुविधाओं का विकास तेजी से किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपने कार्यक्रमों के लिए भटकना न पड़े।

उन्होंने कहा कि बारात घर बनने से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा और कम खर्च में विवाह तथा अन्य सामाजिक आयोजन आसानी से हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास के साथ-साथ मोहल्लों और बस्तियों में भी जनसुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

इस उद्घाटन के अवसर पर हरभजन गौड, रमा शंकर निषाद, महंत शशि कांत दास, दिनेश मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, सत्यराम शुक्ला, धर्मवीर, अजय निषाद, कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता सचिन पटेल सहित बडी संख्या में स्थानीय लोग व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।