अलीगढ़: यूट्यूबर बाइक राइडर की रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत, रेस लगाने के चलते हादसा होने की आशंका

उप्र के अलीगढ़ जनपद में यूट्यूबर बाइक राइडर की रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार अज्ञात तेज रफ्तार कार बाइक राइडर को एक्सीडेंट मारकर फरार हो गया।

अलीगढ़: यूट्यूबर बाइक राइडर की रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत, रेस लगाने के चलते हादसा होने की आशंका
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार  की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में यूट्यूबर बाइक राइडर की रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार अज्ञात तेज रफ्तार कार बाइक राइडर को एक्सीडेंट मारकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहन की रफ्तार काफी तेज थी जिससे एक्सीडेंट हुआ। दोनों वाहनों के बीच रेस लगाने की आशंका जताई जा रही है जिसके कारण एक्सीडेंट हुआ।

मृतक बाइक राइडर उद्धव पाठक हाथरस के सासनी का निवासी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना रोरावर थाना इलाके के खेरेश्वर चौराहा NH-91 रिंग रोड की है।