IPL 2026: CSK के इस खिलाड़ी ने लुटाए 530 रन, बना टीम की हार की सबसे बड़ी वजह

आईपीएल 2026 से 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बाहर हो गई है। यह लगातार तीसरा सीजन है, जब CSK प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

IPL 2026: CSK के इस खिलाड़ी ने लुटाए 530 रन, बना टीम की हार की सबसे बड़ी वजह
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। आईपीएल 2026 से 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बाहर हो गई है। यह लगातार तीसरा सीजन है, जब CSK प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

चेन्नई की टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। धोनी की गद्दी ऋतुराज गायकवाड़ संभालने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बैटिंग और बॉलिंग यूनिट में भी अब सभी नए खिलाड़ी ही हैं।

CSK बाहर जरूर हो गया है मगर इस सीजन उनके कई खिलाड़ियों ने इंप्रेस किया है। संजू सैमसन ने पहले ही सीजन धमाल मचा दिया। वहीं कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल जैसे बल्लेबाजों ने भी खूब नाम कमाया।

अंशुल कंबोज टीम के लिए सबसे ज्यादा 21 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे, मगर उन्होंने टूर्नामेंट के खत्म होते-होते इतने रन खाए की CSK की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

जब किसी टीम का गेंदबाज उनके बल्लेबाजों से ज्यादा रन खा जाए तो उस टीम की स्थिति खराब होना निश्चित है। अगर पूरे सीजन ऐसा हो तो टीम का तो बंटाधार है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल 2026 में ऐसा ही हुआ।

CSK के लिए आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। सैमसन ने 14 मैचों में 43.36 की औसत और 165.62 के स्ट्राइक रेट के साथ 477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

रुतुराज गायकवाड़ 337 रनों के साथ दूसरे पायदान पर रहे। इनके अलावा CSK का कोई बल्लेबाज 300 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

वहीं गेंदबाजों की बात करें तो अंशुल कंबोज, जिन्होंने IPL 2026 में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं, उन्होंने अकेले ही 530 रन लुटा दिए। जी हां, कंबोज आईपीएल 2026 में 500 से अधिक रन लुटाने वाले पहले गेंदबाज हैं।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ कंबोज ने ही CSK की ओर से बल्लेबाजों को भर-भरके रन दिए। नूर अहमद, जिन्होंने पूरे 14 मैच खेलकर 13 विकेट चटकाए, उन्होंने 428 रन खर्च किए।

अंशुल कंबोज ने CSK के आखिरी 5 मैचों में 40 से अधिक रन लुटाए हैं, जिसमें एक बार 50 से ज्यादा और एक बार 60 से ज्यादा रन लुटाना भी शामिल है। अब गेंदबाज इस तरह बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेरेंगे तो टीम का टूर्नामेंट से बाहर होना तय ही है।

IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज

566 रन: पैट कमिंस (2024)

564 रन: तुषार देशपांडे (2023)

551 रन: प्रसिद्ध कृष्णा (2022)

548 रन: कगिसो रबाडा (2020)

547 रन: सिद्धार्थ कौल (2018)