रायबरेली में राहुल गांधी का बीजेपी-आरएसएस पर तीखा हमला, कहा- देश को कमजोर करने का काम किया
अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि जब भी भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग जनता के सामने आएं और नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह की बात करें, तो लोग उनसे खुलकर सवाल करें और जवाब मांगें।
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस ने मिलकर देश को कमजोर करने का काम किया है और जनता के अधिकारों पर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन संगठनों ने देश के संविधान और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की विचारधारा पर चोट पहुंचाई है।
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि वीरा पासी, महात्मा गांधी और बीआर अंबेडकर के विचार देश की ताकत हैं और उन पर हमला देश की आत्मा पर हमला है। उन्होंने जनता से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की।

Janmat News 
