प्रतापगढ़ में नष्ट कराई गई 371 पेटी विदेशी शराब, निकल चुकी थी एक्सपायरी डेट
प्रतापगढ़ जनपद से विदेशी शराब नष्ट कराए जाने की खबर आ रही है। यहां आबकारी विभाग ने 371 पेटी विदेशी शराब को नष्ट कराया है। शराब की कीमत 32 लाख आंकी गई।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद से विदेशी शराब नष्ट कराए जाने की खबर आ रही है। यहां आबकारी विभाग ने 371 पेटी विदेशी शराब को नष्ट कराया है। शराब की कीमत 32 लाख आंकी गई।
उप आबकारी आयुक्त, डीईओ व एसडीएम के नेतृत्व में शराब को नष्ट कराया गया है। DEO अखिलेश्वर नाथ सिंह ने बताया एक्सपायरी होने के कारण शराब बिक्री योग्य नहीं थी शराब को आबकारी नीति के अनुसार विनष्ट कराया गया है। शराब को शहर के जोगापुर के पास जेसीबी से नष्ट कराया गया है।

Janmat News 
