औरैया में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 2 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

यूपी के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया सफल अनावरण। पुलिस ने 2 हत्यारोपियों को मय आलाकत्ल के किया गिरफ्तार।

औरैया में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 2 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

औरैया/जनमत। यूपी के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया सफल अनावरण। पुलिस ने 2 हत्यारोपियों को मय आलाकत्ल के किया गिरफ्तार।
बतादें कि औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में विगत 5 जनवरी को खेतों में खड़ी फसल की रखवाली करने गए सहदेव का शव खेत में पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम लगाई।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक सहदेव और उनके भाइयों ने हत्यारोपियों की दादी की जमीन का वसीयत करवा ली थी जिसके कारण हत्यारोपी शंभू उर्फ सायल यादव और प्रियांशु ने योजनाबद्ध तरीके के खेत की रखवाली करने गए सहदेव के ऊपर कुल्हाड़ी से वार किया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर हत्यारोपी शंभू और प्रियांशु को मय आलाकत्ल कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया।

REPORTED BY - ARUN BAJPAI

PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR