एटा में तीन दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला, हत्या की आशंका से सनसनी
प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट —
एटा /जनमत न्यूज। जनपद के नया गांव थाना क्षेत्र के डांडा गांव स्थित जंगल में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा जंगल में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र सुखेंद्र सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी लाखापुर थाना मलावन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक 24 अप्रैल को अपनी रिश्तेदारी में उधार दिए गए पैसे मांगने आया था, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को लिखित सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
रविवार देर रात युवक का शव गांव के जंगल में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए।
प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को सुनसान जंगल में फेंका गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 11
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.