मुजफ्फरनगर: हिस्ट्रीशीटर के बेटे की अवैध असलहा के साथ फोटो वायरल, पुलिस जांच की मांग तेज
उप्र के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर जमसैद के बेटे सादिक की अवैध असलाह के साथ खिंचवाई गई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर जमसैद के बेटे सादिक की अवैध असलाह के साथ खिंचवाई गई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
फोटो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वायरल तस्वीर में युवक कथित तौर पर हथियार के साथ दिखाई दे रहा है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस भी वायरल फोटो को संज्ञान में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यदि फोटो में दिखाई दे रहा असलाह अवैध पाया जाता है तो संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


