भदोही: संगठित अपराध की रीढ़ पर प्रहार, पेशेवर अपराधियों के 4 लाख से अधिक के वाहन जब्त

उप्र के भदोही जनपद में संगठित अपराध की रीढ़ पर प्रहार नीति के तहत भदोही पुलिस व प्रशासन द्वारा संगठित पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

भदोही: संगठित अपराध की रीढ़ पर प्रहार, पेशेवर अपराधियों के 4 लाख से अधिक के वाहन जब्त
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद में संगठित अपराध की रीढ़ पर प्रहार नीति के तहत भदोही पुलिस व प्रशासन द्वारा संगठित पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

माफिया गैंग लीडर विजय मिश्रा के सहयोगियों द्वारा समाज विरोधी आपराधिक कृत्यो से अर्जित अवैध धन से क्रय किए गए अपराधियों के ट्रैक्टर व बुलेट मोटर साइकिल को अंतर्गत धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया है। जब्त की गई वाहनों की कुल कीमत लगभग 406728 है।

बता दें कि जनपद में पेशेवर अपराधियों के विरूद्ध पुलिस व प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गैंगस्टर अपराधियों के अवैध सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में दिनांक जिलाधिकारी भदोही द्वारा गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत जब्त सम्पत्ति गैंगस्टर अधिनियम थाना गोपीगंज से सम्बन्धित अभियुक्त चंदन तिवारी पुत्र गोपीकृष्ण तिवारी निवासी आनापुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही व गोपाल कृष्ण तिवारी उर्फ बुल्ले निवासी आनापुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही द्वारा वर्ष 2015 से ही अपराध जगत में सक्रिय होकर आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपने नाम से क्रय किए गए

सम्बन्धित वाहन क्रमश: 1- वाहन संख्या UP70 FE0261 बुलेट मो०स० अनुमानित मूल्य 84,560/- 2 -वाहन संख्या UP66 Z3589 आयसर ट्रैक्टर अनुमानित मूल्य 3,22,168/- को आपराधिक कृत्यों से अवैध धन से अर्जित उक्त वाहन को श्रीमान् जिला मजिस्ट्रेट भदोही द्वारा अंतर्गत धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने के आदेश के क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को थाना कोईरौना प्रभारी निरीक्षक (विवेचक) मय पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।