रायबरेली: करंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उप्र के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव में मंगलवार रात करंट लगने से एक 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रायबरेली: करंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव में मंगलवार रात करंट लगने से एक 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की पहचान 21 वर्षीय निशा पत्नी शनि गौतम निवासी टेकारी दांदू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग 9 बजे निशा टेबल फैन  लगाने के दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गईं।

करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला की हालत का परीक्षण किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद निशा को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतका का विवाह कुछ वर्ष पूर्व शनि गौतम के साथ हुआ था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव के लोगों ने बताया कि निशा का व्यवहार मिलनसार था और वह परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही थी। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए परिवार के घर पहुंच रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गई। करंट लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने लोगों से विद्युत उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने और बिजली संबंधी सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है।

निशा की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और गांव में हर कोई इस दुखद घटना को लेकर शोक व्यक्त कर रहा है।