प्रतापगढ़ मंदिर घाट पर दंपत्ति का खतरनाक स्टंट, फिल्मी स्टाइल में बनाई रील

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून लोगों को जोखिम में डाल रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेल्हा देवी मंदिर घाट पर एक दंपत्ति द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रतापगढ़ मंदिर घाट पर दंपत्ति का खतरनाक स्टंट, फिल्मी स्टाइल में बनाई रील
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून लोगों को जोखिम में डाल रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेल्हा देवी मंदिर घाट पर एक दंपत्ति द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक युवक अपनी बाइक को हाथों से उठाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसकी पत्नी फिल्मी अंदाज में उसी बाइक पर बैठ जाती है।

यह पूरा स्टंट मंदिर परिसर के घाट पर किया गया, जिससे धार्मिक स्थान पर ऐसी हरकतों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि रील बनाने की होड़ में लोग स्थान और संभावित जोखिम की परवाह नहीं कर रहे हैं।

लाइक और व्यूज पाने की चाहत में युवक-युवतियां लगातार खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यह वीडियो शेखर नामक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

जानकारी के अनुसार, शेखर लगभग तीन दिन पहले अपनी पत्नी के साथ बेल्हा देवी मंदिर दर्शन करने आया था और इसी दौरान उसने यह स्टंट वीडियो बनाया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के लिए इस तरह की जोखिम भरी गतिविधियों से बचें। कई जिलों में स्टंट के बनाए हैं वीडियो। सोशल मीडिया एक्स ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट माँ बेल्हा देवी घाट के किनारे बाइक उठाकर रील बनाया गया था।

जिसको इसके संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि राजपथ पुत्र मोती वर्मा निवासी जोगीपुर थाना कंधई जिला प्रतापगढ़ मोबाइल नंबर 9503699069 द्वारा इंस्टाग्राम आईडी शेखर कॉमेडी 84 नाम से बनाकर चलाया जाता है।

जिस पर भिन्न-भिन्न जगह पर बाइक उठाने और उस पर महिलाएं, पुरुष, बच्चे बैठा कर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जाता है। आवेदक से बात किया गया तथा बेला देवी घाट के किनारे के संबंध में बताया कि मैं इस वीडियो का डिलीट कर दे रहा हूं तथा राजपथ उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।