अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले पर नृपेंद्र मिश्रा ने एसआईटी पर जताया भरोसा, निष्पक्ष जांच पर दिया जोर
उप्र के अयोध्या के राम मंदिर दान घोटाले की जांच को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने एसआईटी पर भरोसा जताया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या के राम मंदिर दान घोटाले की जांच को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने एसआईटी पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तेज गति से एसआईटी गठन कर सराहनीय कार्य किया है।
एसआईटी के तीनों सदस्य मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन लेने के बाद आज अयोध्या पहुंचेंगे। मिश्रा ने कहा कि अब जांच में किसी प्रकार की ढिलाई की संभावना नहीं है। मामले का एक पहलू आपराधिक जांच से जुड़ा हुआ है।
दूसरा महत्वपूर्ण पहलू भविष्य में व्यवस्था सुधार सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि दोनों पहलुओं पर कार्रवाई से ही श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत होगा।
राम मंदिर प्रशासन एसआईटी को हर संभव सहयोग देगा। जिला प्रशासन ने भी जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। नृपेंद्र मिश्रा ने निष्पक्ष और प्रभावी जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

Janmat News 
