अयोध्या: बड़े मंगल पर राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन, भक्तो ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
उप्र के अयोध्या के पूरा बाजार क्षेत्र के समैसा गांव मे राम शरण पांडेय के निवास स्थित हनुमान जी के मंदिर पर जैष्ठ माह के सातवे बड़े मंगलवार पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या के पूरा बाजार क्षेत्र के समैसा गांव मे राम शरण पांडेय के निवास स्थित हनुमान जी के मंदिर पर जैष्ठ माह के सातवे बड़े मंगलवार पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया।
उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे हज़ारो भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वही वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया कि मै जैष्ठ माह के बड़े मंगलवार कि सभी भाइयो को हार्दिक बधाई शुभकामनायें, ईश्वर सभी भक्तो पर अपनी कृपा बनाये रखे।
वही कहा कि जिस तरह से हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। ये हम लोगो का सौभाग्य है कि हम लोगो को ऐसे प्रधानमंत्री मिले।
हम हनुमान जी से प्रार्थना करते है कि ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह मुख्य्मंत्री योगी आदित्य नाथ जी पर ऐसे ही अपनी कृपा बनाये रखे और आने वाले 2027 के चुनाव मे प्रचण्ड जीत हासिल हो। आज जैष्ठ माह के सातवे बड़े मंगलवार पर राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ।
ये कार्यक्रम मार्च से शुरू हुआ है और हनुमान जी कृपा से अनवरत चल रहा है, और ज़ब तक हनुमान जी कृपा होंगी चलता ही रहेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के कल्याण शांति समृद्धि उन्नति के लिए किया जा रहा है। मेरी हनुमान जी से कामना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे सब का कल्याण करे।

Janmat News 
