सहारनपुर: बेकाबू रोडवेज बस ने कई वाहनों को टक्कर, कई वाहन क्षतिग्रस्त; रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल

उप्र के सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर स्थित सपना टॉकीज पुल के नीचे सतगुरु स्कूल के पास बेकाबू रोडवेज बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक रिक्शा, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

सहारनपुर: बेकाबू रोडवेज बस ने कई वाहनों को टक्कर, कई वाहन क्षतिग्रस्त; रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर स्थित सपना टॉकीज पुल के नीचे सतगुरु स्कूल के पास बेकाबू रोडवेज बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक रिक्शा, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस अनियंत्रित होकर वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकानों की ओर जाती दिखाई दे रही है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।