स्वतंत्रता दिवस पर बहराइच ट्रामा सेंटर में हुआ झंडारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन
उप्र के बहराइच शहर स्थित ट्रामा सेंटर में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रामा सेंटर के अधीक्षक डॉ. बसंत के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान ट्रामा सेंटर का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच शहर स्थित ट्रामा सेंटर में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रामा सेंटर के अधीक्षक डॉ. बसंत के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान ट्रामा सेंटर का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति के गीतों से ट्रामा सेंटर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में तमाम डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर ट्रामा सेंटर में मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रहित और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।







