फतेहपुर: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप; किया हंगामा
उप्र के फतेहपुर जनपद के एक निजी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब गलत इलाज़ के चलते एक महिला की मौत हो गई। गलत इलाज का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा कर दिया।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद के एक निजी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब गलत इलाज़ के चलते एक महिला की मौत हो गई। गलत इलाज का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कंधे और पैर की हड्डी टूटने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 16 हजार रुपये में दो यूनिट ब्लड अस्पताल में चढ़ाया गया था।
परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही से गलत इलाज कराने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग महिला बरगदी देवी जोनिहा की रहने वाली थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके का है।


