औरैया भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा- भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी, सपा प्रदेश तक सीमित
उप्र के औरैया जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। डॉ. सर्वेश कठेरिया ने कहा औरैया जनपद की कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। डॉ. सर्वेश कठेरिया ने कहा औरैया जनपद की कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है।
रुक्मिणी देवी को सपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुआ डॉ. सर्वेश कठेरिया ने कहा भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी है जबकि सपा सिर्फ प्रदेश तक सीमित है।
उन्होंने कहा कहा- भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर काम कर रही है। निषाद समाज को लेकर बोले- भाजपा में पहले से कई बड़े निषाद नेता मौजूद है। डीजल-पेट्रोल मुद्दे पर सपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगते हुए उन्होंने कहा, “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।”

Janmat News 
