बलिया में शिव महापुराण कथा का आयोजन, अंतिम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

उप्र के बलिया जनपद के बाबा बालखंडीनाथ मंदिर देउली बासडीह रोड के प्रांगण में शिव महापुराण कथा का आज अंतिम दिन था। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा का श्रवण करने के लिए आज लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा।

बलिया में शिव महापुराण कथा का आयोजन, अंतिम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
Published By- Diwaker Mishra

बलिया से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

बलिया/जनमत न्यूज़। उप्र के बलिया जनपद के बाबा बालखंडीनाथ मंदिर देउली बासडीह रोड के प्रांगण में शिव महापुराण कथा का आज अंतिम दिन था। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा का श्रवण करने के लिए आज लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा।

भीड़ इतनी थी कि गिनती करना मुश्किल था। लगभग 3 लाख से ऊपर लोगों ने कथा श्रवण किया और साथ ही साथ प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया।