बहराइच: माँ ने बेटी की हत्या का दर्ज करवाया था मुकदमा, पुलिस ने सकुशल किया बरामद

कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं इस कहावत को उप्र के बहराइच जनपद की रिसिया पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है।

बहराइच: माँ ने बेटी की हत्या का दर्ज करवाया था मुकदमा, पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं इस कहावत को उप्र के बहराइच जनपद की रिसिया पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। रिसिया थाना क्षेत्र के कुरुवारी माफी गाँव की एक महिला ने रिसिया पुलिस को तहरीर देकर ये अवगत करवाया की उसकी बेटी को पंजाब ले जाकर उसके दामाद ने हत्या कर दी है।

महिला कलावती की तहरीर पर उसके दामाद गणेश के खिलाफ हत्या और लापता करने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात शुरु की।

प्रथम दृष्टया पुलिस को मामला कुछ संदिग्ध और प्रेम प्रषंग से जुड़ा लगा। पुलिस ने गहन विवेचना कर पंजाब जाकर भी तमाम साक्ष्य संकलन किया। पंजाब से मिले सुबूतों के आधार पर जब पुलिस ने तहकीकात सुरु की तो मामला परत दर परत खुलता गया।

बताया जा रहा है कि गुंजाना अपने पति गणेश के साथ पंजाब गयी और कुछ दिनों के बाद लापता हो गयी।  गुंजाना के पति ने अपने ससुराल में जब इस बात को बताया तो ससुराल के लोगों को लगा कि गणेश ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और झूठी कहानी बता रहा है।

इस पूरे मामले में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर रसिया पुलिस और सर्विलास की टीम ने अथक परिश्रम कर लापता गुंजाना  को उसके प्रेमी के साथ झिंगहा बस अड्डे से बरामद कर लिया।

महिला अपने प्रेमी के साथ कहीं अन्य जगह भागने की फिराक में थी तभी सर्विलांस की मदद से प्रभारी निरीक्षक रिसिया ने दलबल के साथ महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया।

महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद मामला खुलता चला गया। महिला गुंजाना ने पूछताछ में बताया की पंजाब में रह रहे लखीमपुर के रवि नाम के युवक से प्रेम हो गया।

कोई शिनाख्त ना कर सके या सर्विलांस की पकड़ में ना आये इसके लिए दोनों वहाँ से फरार हो गए। दोनों ने मोबाइल का भी इस्तेमाल नही किया ताकि पुलिस की पकड़ से दूर रहें।

हालांकि पुलिस की गहन विवेचना और अथक प्रयास ने मृतक महिला को जिंदा बरामद कर लिया। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि रिसिया पुलिस ने अथक प्रयास करके एक बड़े मामले का खुलासा किया है इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।