औरैया में नई पुलिस चौकी भवन का भूमि पूजन, ₹96 लाख की लागत से पूरा होगा निर्माण

उप्र के औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के बबाईन में नई पुलिस चौकी भवन का भूमि पूजन संपन्न हुआ। लगभग ₹96 लाख की लागत से बबाईन पुलिस चौकी बनेगी।

औरैया में नई पुलिस चौकी भवन का भूमि पूजन, ₹96 लाख की लागत से पूरा होगा निर्माण
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के बबाईन में नई पुलिस चौकी भवन का भूमि पूजन संपन्न हुआ। लगभग 96 लाख की लागत से बबाईन पुलिस चौकी बनेगी।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। थाना अयाना प्रभारी जयप्रकाश पाल सहित पुलिस कर्मी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

पंडित भूरे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस विभाग के जवानों की उपस्थिति रही। नई चौकी के निर्माण से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी।