औरैया: चोरी का खुलासा करने पर SHO का सम्मान, पुलिस टीम को पहनाई माला; भेंट किया स्मृति चिन्ह
उप्र के औरैया जनपद के थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा नेहरू नगर मोहल्ले में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल अनावरण करने पर क्षेत्रवासियों ने प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह और उनकी टीम का सम्मान किया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
दिबियापुर(औरैया)/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा नेहरू नगर मोहल्ले में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल अनावरण करने पर क्षेत्रवासियों ने प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह और उनकी टीम का सम्मान किया।
लोगों ने प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस टीम को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साहवर्धन किया। बता दें कि दिबियापुर कस्बे के नेहरू नगर मोहल्ले के एक घर में घुसकर चोरों ने नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था।
घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले का खुलासा कर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
उनके कार्यभार संभालने के बाद एक मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की घटना भी नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस मौके पर लोगों ने प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह को "सिंघम" की संज्ञा देते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। सम्मान कार्यक्रम में पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Janmat News 
