अयोध्या: धूमधाम से मनाया गया पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का जन्मदिन, विधानसभा चुनाव लड़ने का दिया संकेत
उप्र के अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का 42वां जन्मदिन सिविल लाइन स्थित बढ़ाई का पुरवा में आनंद फाउंडेशन बगिया में भव्य रूप से मनाया गया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का 42वां जन्मदिन सिविल लाइन स्थित बढ़ाई का पुरवा में आनंद फाउंडेशन बगिया में भव्य रूप से मनाया गया। इस दौरान कई किलो का केक काटा गया और समर्थकों, शुभचिंतकों व गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर जन्मदिन की बधाई दी।
बाबा गोरखनाथ ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान मिल्कीपुर और अयोध्या की जनता के प्यार का प्रतीक है। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा कि क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने उनके राजनीतिक प्रभाव का भी संदेश दिया। इस अवसर पर चंद्रभान यादव, विनोद सिंह, राणा अजय सिंह, पवन तिवारी एडवोकेट, सुशील मिश्रा, राधेश्याम त्यागी, चंद्रबली सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Janmat News 
