फतेहपुर: अवैध संबंधों के चलते भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी का वीडियो हो रहा वायरल

उप्र के फतेहपुर जनपद से ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने ही अपनी बहन की जान ले ली और अब इस पूरे मामले में आरोपी भाई का वीडियो वायरल हो गया है।

फतेहपुर: अवैध संबंधों के चलते भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी का वीडियो हो रहा वायरल
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने ही अपनी बहन की जान ले ली और अब इस पूरे मामले में आरोपी भाई का वीडियो वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में आरोपी भाई खुद हत्या की पूरी वारदात को सिलसिलेवार तरीके से बयान करता नजर आ रहा है, जिसने इस सनसनीखेज मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका रंजू का एक समुदाय विशेष के युवक से प्रेम संबंध था बताया जा रहा है कि वह युवक के साथ भाग भी गई थी इसी बात से उसका भाई संदीप बेहद नाराज था। परिजनों के मुताबिक, भाई ने बहन को लाख समझाने की कोशिश की लेकिन जब वह मानने को तैयार नहीं हुई, तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

बताया जा रहा है कि 12 जून को आरोपी भाई अपनी बहन को ससुराल से वापस लाया और रास्ते में कुएं के पास गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा जहां उसने खुद अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया।

इस पूरे मामले को और भी भावुक बना देती है एक बात मृतका रंजू के हाथ पर संदीप की बहन रंजूलिखा था जो कभी दोनों के गहरे रिश्ते की गवाही देता था लेकिन वही रिश्ता इस खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ये पूरा मामला थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा इलाके का बताया जा रहा है।