चंदौली में रिश्ता हुआ शर्मसार, चचेरे भाई ने बहन से किया दुष्कर्म; पुलिस ने किया गिरफ्तार

उप्र के चंदौली जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र का है।

चंदौली में रिश्ता हुआ शर्मसार, चचेरे भाई ने बहन से किया दुष्कर्म; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र का है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का यह गम्भीर आरोप रिश्ते में चचेरे भाई पर लगा है। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवती घर में अकेली थी। पीड़ित की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया है है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल परीक्षण एवं अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजने की तैयारी है।