औरैया: कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, वन विभाग ने कराया उपचार
उप्र के औरैया जनपद के अछल्दा विकासखंड के भैसोल गांव में सोमवार को आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से मोर की जान बच गई।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के अछल्दा विकासखंड के भैसोल गांव में सोमवार को आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से मोर की जान बच गई।
ग्रामीणों ने मोर पर कुत्तों को हमला करते देखा तो तत्काल कुत्तों को भगाया। पास जाकर देखने पर मोर घायल अवस्था में मिला। गांव के ओमप्रकाश तिवारी ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को बुलाया। वन विभाग की टीम ने घायल मोर को अपने कब्जे में लेकर उपचार शुरू कराया।
बीट प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेजकर घायल मोर का प्राथमिक उपचार कराया गया है। मोर की हालत पर निगरानी रखी जा रही है।

Janmat News 
