भारतीय मजदूर किसान संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस 

भारतीय मजदूर किसान संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद खलील शाह के नेतृत्व में रामपुर बगनहा मे बड़ी धूमधाम से 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।

भारतीय मजदूर किसान संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस 

बलरामपुर/जनमत। जनपद बलरामपुर के भारतीय मजदूर किसान संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद खलील शाह के नेतृत्व में रामपुर बगनहा मे बड़ी धूमधाम से 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण कर की गई। इस अवसर पर भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद खलील शाह ने अमर शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम में आये हुए लोगो को संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर किसान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बडेलाल पाण्डेय व कई अन्य लोगो ने अमर शहीदों के बलिदान पर  प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर किसान संगठन के महासचिव बच्क्षराज वर्मा ने किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर किसान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद खलील शाह, ब्लाक अध्यक्ष बड़ेलाल पाण्डेय, महासचिव बच्क्षराज वर्मा, विनय कुमार पाण्डेय जिला महासचिव, सत्यराम यादव तहसील महासचिव उतरौला,  बलराम मिश्र ब्लॉक अध्यक्ष श्रीदत्तगंज, घनश्याम वर्मा, संतराम यादव, छत्रपाल, संजय कुमार, श्याम बिहारी, अरुण कुमार, रवि सिंह, दुखी प्रसाद वर्मा, संजय आदि तमाम पदाधिकारी गण व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

REPORTED BY - GULAM NAVI

PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR