देश के करोड़ों किसान को मिला सरकार की तरफ से तोहफा

देश के करोड़ों किसान को  मिला  सरकार की तरफ से तोहफा
Published By - ANKUSH PAL

देश (जनमत) :- देश के करोड़ों किसान को तोहफा मिला है। दरअसल, नरेंद्र मोदी सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम मोदी ने गुवाहाटी, असम में एक कार्यक्रम के दौरान 22वीं किस्त के 2000 रुपये को ट्रांसफर किए। इसका लाभ 9.32 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा। बता दें कि पीएम-किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान हैं। इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है, जिसे 'प्रत्यक्ष लाभ अंतरण' (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा किया जाता है। इस किस्त के जारी होने के साथ, पीएम-किसान के तहत वितरित कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

इसी के साथ ही योजना के पिछले आंकड़ों के अनुसार, फरवरी, 2025 में 19वीं किस्त के रूप में 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 करोड़ रुपये अंतरित किए गए थे। इसके बाद अगस्त, 2025 में 20वीं किस्त के तहत 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये और नवंबर, 2025 में 21वीं किस्त के रूप में नौ करोड़ किसानों को 18,000 करोड़ रुपये दिए गए थे। फिलहाल किसानो को इससे काफी राहत मिलती हुई नज़र आ रही है.